Home » इंडियन रेलवे ने दिया अग्निवीरों को बड़ा तोहफा
दिल्ली-एनसीआर

इंडियन रेलवे ने दिया अग्निवीरों को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। अग्निपथ योजना के तहत रिटायर्ड जवानों को रेलवे अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में नॉन गजेटेड पदों पर 15 प्रतिशत का आरक्षण देने का फैसला लिया है। साथ ही अग्निवीरों को आयु सीमा और फिटनेस टेस्ट में भी छूट प्रदान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ में भी अग्निवीर जवानों के लिए एक आरक्षण नीति विचाराधीन है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीरों को लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर क्रमशः 10 फीसदी व 5 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। अग्निवीरों को फिटनेस और आयु में भी छूट का प्रावधान होगा। अग्निवीर के पहले बैच को तय आयु सीमा से पांच साल जबकि बाद के बैच को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को जारी पत्र में विभिन्न रेलवे भर्ती एजेंसी को इन छूट का लाभ देने कहा है।
बता दें केंद्र द्वारा पिछले साल शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना के तहत चार साल पूरे होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही बल में रखा जाएगा, जबकि 75 फीसदी अग्निवीर रिटायर हो जाएंगे।

Search

Archives