Home » कपड़ा प्रेस करने वाले को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ का नोटिस, बिगड़ी तबीयत
दिल्ली-एनसीआर

कपड़ा प्रेस करने वाले को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ का नोटिस, बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली। अजमेर में एक कपड़ा प्रेस करने वाले को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उससे 598 करोड़ से ज्यादा के बैंक लेन-देन के बारे में सफाई मांगी गई है। जिसमें बड़े पैमाने पर हीरे की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया गया है।

रामगंज इलाके में कपड़े धोकर और प्रेस करके अपना गुजारा करने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में भेजे गए नोटिस में जिस बैंक खाते का जिक्र है। वह उनका नहीं है। कुमार ने बताया कि दो साल पहले पाली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उसका पैन कार्ड खो गया था। इसके साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उस प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी किया है। जिस खाते से करोड़ों के हीरे खरीदे और बेचे गए है। कुमार के वकील राकेश ठाड़ा ने बताया कि उन्होंने बैंक और उस खाते को चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आशंका जताई है कि पाली के रहने वाले डायमंड कारोबारी शत्रुघ्न सिंह ने उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक में अकाउंट खुलवा लिया था। इसी अकाउंट से 598 करोड़ 50 लाख से ज्यादा का लेन-देन किया गया। जितेंद्र ने आगे बताया कि जब से उसे नोटिस मिला है।

Search

Archives