Home » सिलेंडर फटने के बाद लगी आग, चार लोग घायल
दिल्ली-एनसीआर

सिलेंडर फटने के बाद लगी आग, चार लोग घायल

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने को मिली। जानकारी के मुताबिक यहां एक घर में सिलेंडर फट गया, जिससे आग भी लग गई। सिलेंडर फटने की वजह से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Search

Archives