Home » तीन बहनों की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा
दिल्ली-एनसीआर

तीन बहनों की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा

गाजियाबाद में तीन बहनों निशिका, प्राची व पाखी की आत्महत्या के मामले में नित नई परतों के खुलने का सिलसिला जारी है। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने बीते 16 वर्षों में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। इनसे जुड़े तीन मैरिज सर्टिफिकेट पुलिस को मिले हैं।

यह भी सामने आया है कि तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर की लत से दूर कर दोबारा पढ़ाई की ओर ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसी के कहने पर चेतन ने एक माह पहले तीनों बेटियों का ट्यूशन लगवाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने अपने बयानों में तीन शादियों की बात छिपाई थी।

अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला चला है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी बहन हिना से विवाह किया। वर्ष 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज की थी। चेतन का कहना है कि वह अपने चरित्र को लेकर सवालों से बचना चाहता था।

अशिक्षित हैं सुजाता और हिना : पुलिस के मुताबिक, सुजाता और हिना अशिक्षित हैं। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर उनका विशेष ध्यान नहीं था। इसके विपरीत टीना बच्चों को शिक्षित करना चाहती थी। उन्हें मोबाइल पर अधिक समय बिताने से लगातार टोकती रहती थी।  टीना को जब बेटियों के कोरियन कल्चर से जुड़ाव की जानकारी हुई तो उसने चेतन से बात की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए। उनका ट्यूशन लगवाया। ट्यूशन टीचर ने जब शिकायत की कि तीनों बच्चियां वहां भी खुद को कोरियन बताती हैं तो घर में डांट-फटकार का सिलसिला बढ़ गया।

कोरियन ने बेटियों को मार डाला :  हादसे के बाद से सुजाता और हिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों सदमे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम कई बार चेतन के घर बातचीत के लिए जा चुकी है। इस दौरान सुजाता और हिना बातचीत के बीच अचानक यह कहते हुए बेसुध हो जाती हैं कि कोरियन ने मेरी बेटी को मार डाला। काफी देर तक यही बात दोहराती रहती हैं। फिलहाल चेतन, टीना और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

Search

Archives