Home » केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लगाई मुहर
दिल्ली-एनसीआर

केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। दीवाली से ठीक पहले  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है।  केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA DR Hike 2026) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने बुधवार को कुल 29,267 करोड़ रुपए के विकास और कल्याणकारी पैकेजों को मंजूरी दी। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा और शानदार इजाफा देखने को मिलेगा।

सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। इसके अलावा, छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वालों का डीए 262% से बढ़कर 269% (+7%) और पांचवें वेतन आयोग के तहत 483% से बढ़कर 497% (+14%) हो गया है। इस पूरी डीए बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है।

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।

3% डीए वृद्धि से किस लेवल के कर्मियों को कितना फायदा?

वेतन मैट्रिक्स लेवलवेतनमान (₹)3% डीए वृद्धि से मासिक फायदा (₹)
लेवल 118,000–56,900540
लेवल 219,900–63,200597
लेवल 321,700–69,100651
लेवल 425,500–81,100765
लेवल 529,200–92,300886
लेवल 635,400–1,12,4001,062
लेवल 744,900–1,42,4001,347
लेवल 847,600–1,51,1001,428
लेवल 953,100–1,67,8001,593
लेवल 1056,100–1,77,5001,683
लेवल 1167,700–2,08,7002,031
लेवल 1278,800–2,09,2002,364
लेवल 131,23,100–2,15,9003,693
लेवल 13ए1,31,100–2,16,6003,930
लेवल 141,44,200–2,18,2004,326
लेवल 151,82,200–2,24,1005,466
लेवल 162,05,400–2,24,4006,162
लेवल 172,25,000–2,40,0006,750
लेवल 182,50,0007,500

Search