नई दिल्ली। संसद की कार्रवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित सांसदों में कांग्रेस के जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इससे पहले लोकसभा से 33 सांसदों को निलंबित किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय समेत 33 सदस्य शामिल हैं। बता दें कि अब तक लोकसभा और राज्यसभा के 92 सांसदों पर कार्रवाई हो चुकी है।
जिन राज्यसभा सांसदों को शेष बचे हुए शीतकालीन सत्र से निलंबित किया गया है उनमें प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, डॉ. अमी याग्निक, नारणभाई जे. राठवा, सैयद नासिर हुसैन, फूलो देवी नेताम, शक्ति सिंह गोहिल, के.सी.वेणुगोपाल, रजनी अशोकराव पाटिल, रंजीता रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुखेन्दु शेखर रे, मोहम्मद नदीमुल हक शामिल हैं।







