Home » तालाब में डूबने से युवक की मौत, रात में शराब पीने के बाद बिछाया था जाल
छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से युवक की मौत, रात में शराब पीने के बाद बिछाया था जाल

बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत बुलगांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। गांव के दो व्यक्ति फुलचंद कुजूर और मनमोहन सिंह ने मछली चोरी करने की योजना बनाई थी। पहले तो दोनों ने छककर शराब पी। इसके बाद रात में तालाब में पहुंचकर जाल बिछाने लगे। मनमोहन सिंह तालाब के किनारे बैठा रहा और नशे की हालत में फुलचंद कुजूर को मछ्ली पकड़ने के लिए तालाब में उतार दिया। तालाब में पानी अधिक होने के कारण फुलचंद कुजूर पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को तालाब से निकालने का प्रयास किया लेकिन तालाब गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। गांव में व्यवस्था नहीं होने पर पुलिस ने गोताखोरांे को बलरामपुर जिला से मौके पर बुलाया है।

Search