बिलासपुर। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। गुरूवार शाम रेलवे क्षेत्र स्थित एक मोबाईल टावर पर युवक चढ़कर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। जैसे उपर आराम करने आया हो। राहगीरों ने जैसे ही इतनी उंचाई पर युवक को देखा, तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार युवक उसी इलाके का रहने वाला है और नशे का आदी भी है। नशे की हालत में वह बिना खतरे का अंदाजा लगाए सीधे टावर पर चढ़ गया और उपर जाने के बाद बैठकर आराम करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाईश और प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कोतुहल का विषय बना रहा।







