Home » बच्ची के साथ महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग… दोनों की हुई दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

बच्ची के साथ महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग… दोनों की हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर। शनिवार की शाम अज्ञात महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन महिला की सांस कुछ घंटे तक चल रही थी, लेकिन समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कलमीटार और घुटकू स्टेशन के बीच बताया जा रहा है। शनिवार की शाम करीब 6 बजे वहां से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे अज्ञात महिला एक बच्ची के साथ कूद गई। महिला के दोनों पैर कट गए। रेलवे के कर्मचारियों ने महिला को ट्रेन से ही उसलापुर लाकर छोड़ा। जहां करीब एक घंटे तक जीवित रही फिर उसने दम तोड़ दिया। बच्ची स्टेशन के बाहर मदद के लिए तड़पती रही, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही 112 की टीम उसलापुर स्टेशन पहुंची। करीब 8.20 बजे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अब तक महिला और बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को सिम्स के शवगृह में रखा गया है।

Search

Archives