Home » पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा, सिम्स में चल रहा उपचार
छत्तीसगढ़

पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा, सिम्स में चल रहा उपचार

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जयरामनगर निवासी ऑटो चालक गोरेलाल साहू अपनी पत्नी नीलम साहू और बेटे के साथ किराए के मकान में निवास करता है। पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। बीती रात लगभग 10 बजे पति गोरेलाल घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगने लगा। पत्नी ने कहा खाना नहीं है दूसरी पत्नी के पास चले जाओ। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान पत्नी नीलम साहू ने पति के उपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस की तीली जलाकर पति के उपर फेंक दिया। गोरेलाल आग की लपटों में घिर गया। बगल में रहने वाला उसका भाई लवकुश साहू विवाद बढ़ने पर घर पहुंचा। कंबल से लपेटकर उसकी जान बचाई। थाना से अस्पताल लेकर पहुंचा। झुलसे पति का सिम्स में उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम साहू के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives