Home » छत्तीसगढ़ में करवट बदल रहा मौसम, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में करवट बदल रहा मौसम, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Search

Archives