Home » छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट : कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट : कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में अभी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। नए सिस्टम के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

तापमान में हो रहा है बदलाव

मौसम का मिजाज राज्य में बदला हुआ है। तापमान में कभी गिरावट तो कभी वृद्धि देखने को मिल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास असर दिखाई नहीं देगा।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी है। जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। इसी का असर है कि राज्य में बादल, बारिश और गरज-चमक के हालात बन रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म जिला जगदलपुर रहा। जगदलपुर जिले का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर का रहा। अंबिकापुर का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Search

Archives