कोरबा. विगत 18 अगस्त को ग्राम दुरपा के सर्वमंगला नगर बसाहट स्थल के निवासियों के साथ सर्वमंगला नगर फेस 2 में ग्राम जटराज के 55 भूविस्थापितों को बसाए जाने संबंधित स्थान पर आर एण्ड आर के विकास कार्यों के संबंध में कुसमुण्डा प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वमंगला नगर के बसाहट स्थल पर विभिन्न कार्य किये जाने संबंध में निर्णय लिये गए। सर्वमंगला नगर के स्कूल मैदान में 30 गुणा 40 फीट आकार का एक स्टेेज बनाया जायेगा, स्कूल दशहरा मैदान के चारों तरफ पोल गाड़ कर लाईट लगाने की तत्काल व्यवस्था की जायेगी, यह कार्य 20 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है।
सर्वमंगला नगर बसाहट स्थल पर 4 कि.मी. की पक्की रोड बनाई जायेगी, यह कार्य छठ पूजा के बाद प्रारंभ किया जायेगा। स्कूल मैदान में दो तरफ से 6 फीट उंची दीवार बनाई जायेगी, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया 30 नवम्बर तक पूरी कर ली जायेगी एवं दिसम्बर माह से इसका कार्य प्रारंभ किया जायेगा।







