Home » एटीएम में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, दीपका के बजरंग चौक की घटना
छत्तीसगढ़

एटीएम में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, दीपका के बजरंग चौक की घटना

कोरबा । कोरबा-पश्चिम क्षेत्र बजरंग चौक दीपका स्थित एटीएम में कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी की नीयत से तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। वे चोरी तो कर नहीं सके परंतु नुकसान जरूर कर गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सेन कुमार साहू एम.पी. नगर कोरबा घंटाघर चौक के पास रहता है और इंडिया वन एटीएम में जोनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दीपका बजरंग चौक में इंडिया वन का एटीएम संचालित हैं। 18 अक्टूबर को बजरंग चौक दीपका में संचालित एटीएम के मकान मालिक के द्वारा सूचना दी गई कि एटीएम में कुछ तोडफोड हुई हैं। सूचना पाकर प्रार्थी सेन कुमार कैश लोडिंग टीम के साथ जाकर एटीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मशीन का एसएनजी लॉक, केश डिस्पेंसर, शर्टर और लबी लाईट क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसके बारे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को बताया गया।

बजरंग चौक स्थित इंडिया वन एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम में घुसकर तोडफोड कर लगभग 125000 रूपये का नुकसान किये जाने के संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र दीपका थाना में प्रस्तुत किया गया। एटीएम में तोडफोड करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दीपका पुलिस ने धारा 324 (4), 331(3)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Search

Archives