रायगढ़। करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरकसपाली गांव में शुक्रवार की सुबह करंट प्रवाहित बिजली तार टूटकर गिरने की घटना में बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टेकलाल यादव पिता शौकी 36 वर्ष बरकसपाली व हरी नारायण पिता गोविन्द नारायण 32 वर्ष बरकसपाली के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बैंक से अपना निजी कार्य निपटा कर वापस लौट रहे थे। वे घरघोड़ा थाना क्षेत्र मे रेंगालबाहरी व बरकसपाली सिवाना के पास पहुंचे ही थे कि घटना घट गई।







