Home » बीते 12 घंटे में दो अलग-अलग हादसे : एक युवक गंभीर रूप से घायल, दूसरे की मौत
छत्तीसगढ़

बीते 12 घंटे में दो अलग-अलग हादसे : एक युवक गंभीर रूप से घायल, दूसरे की मौत

धमतरी। बीते 12 घंटे के भीतर धमतरी जिले में दो अलग-अलग हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी घटना में एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि दूसरी घटना में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार, पहली घटना बीती रात अम्बेडकर चौक से आगे बस्तर रोड पर सोरिद के पास स्थित काली मंदिर के समीप हुई। बाइक सवार युवक फलेश पिता दीपक देवांगन निवासी चारामा उत्तर बस्तर कांकेर 18 वर्ष डिवायडर से जा टकराया. जिससे युवक के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई। लहुलुहान और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ससुराल से वापस घर जा रहा था युवक

दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा मोड़ के पास घटित हुई है, जिसमे ससुराल से अपने घर जा रहा युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। धरमपुरा रायपुर निवासी चेतन साहू अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल ग्राम खरतुली आया था, जो वापस घर जा रहा था। तभी ग्राम सेमरा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में मृतक का दोस्त सुरक्षित है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

Search

Archives