Home » रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

भेजे गए जेल

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों को डराकर अशांति फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक कट्टानुमा हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में फोन के जरिए सूचना मिली थी कि रानीगांव मेन रोड के पास दो युवक सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को चाकू और कट्टा दिखाकर डरा धमका रहे है तथा इलाके में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से नबीदाद खान 42 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर और दीशू कोरी 23 वर्ष निवासी रानीगांव, रतनपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार चाकू और कट्टानुमा हथियार बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी जप्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पांडेय, एसआई नरेश गर्ग सहित रतनपुर के पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search

Archives