जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के कुदरी बैराज में बड़ा हादसा हो गया है, यहां नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए, जिनकी खोजबीन जारी है।
बताया जा रहा है कि आज सबेरे नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे है, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक बच्चे को बाहर निकाला लिया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, वही दूसरे बच्चे की खोजबीन जारी है।
मौके पर स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं और बैराज इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रेस्क्यू टीम दूसरे बच्चे को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।







