Home » पचपेड़ी : सर्पदंश से ढाई साल की मासूम की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : सर्पदंश से ढाई साल की मासूम की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

मस्तूरी। पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पटेल परिवार में मातम छा गया, जहां ढाई साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर क बताया जा रहा है। जहां लक्ष्मण पटेल का परिवार गुरूवार रात खाना खाकर सोए हुए थे। परिजनों के अनुसार बच्ची रात करीब 2.30 बजे घर में सो रही थी। तभी सांप ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि सांप उसे काटने के बाद भाग रहा था। उन्होंने तुरंत बच्ची को लेकर आनन फानन में गाड़ी से बिलासपुर सिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप बिच्छु का डर बना रहता है। इस तरह के हादसे गांव और आसपास में लगातार सामने आ रहे हैं।

Search

Archives