जांजगीर। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी मुकेश कुमार ने मुलमुला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने ठेला दुकान का टीन का दरवाजा तोड़कर अंदर से फ्रीज, ब्लूटूथ वाला एम्पली सहित दुकान में रखा गुटखा पाउच, सिगरेट और चिल्हर पैसे करीब 500 रूपए कुल जुमला करीब 20 हजार कीमती सामान की चोरी कर ले गए हैं।
मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जहां सूचना के आधार पर आरोपी भोला डहरिया, लल्लू केंवट को पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पकरिया झूलन निवासी भोला डहरिया, बनाहिल निवासी लल्लू केंवट ने बताया कि 21 जुलाई की रात करीब एक बजे प्रार्थी की दुकान का टीन काटकर अंदर घुसे और 20 हजार कीमती सामान की चोरी कर पकरिया झूलन निवासी छोटे लाल यादव को बेच दिया। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।







