Home » तेलीबांधा चौक में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी ठोकर
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी ठोकर

रायपुर। तेलीबांधा चौक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को ठोकर मार दी। यह हादसा थाने के सामने होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने हादसे की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। खबर पर लगातार अपडेट जारी है।