Home » ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत, पति घायल
छत्तीसगढ़

ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत, पति घायल

रतनपुर। थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखा बेलतरा निवासी रामायण कश्यप 55 वर्ष गुरूवार सुबह 9.30 बजे के आसपास अपनी पत्नी गीता कश्यप 52 वर्ष को लेकर अपने मोपेड सीजी12 बीयू 9771 में सवार होकर बेलतरा की ओर जा रहा था।

नेशनल हाईवे 130 में बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रही ट्रेलर सीजी 12 एयू 2454 ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। मोपेड के पीछे बैठी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। वही मोपेड चालक पति रामायण घायल हो गए, जिसे आसपास के राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 108 और डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डॉयल 108 से घायल रामायण कश्यप को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर चोट के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

Search

Archives