बिलासपुर। कोल डिपो से निकली ट्रेलर के उ पर रस्सी बांधने के दौरान हेल्पर बिजली तारों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के ग्राम धनपुरी निवासी प्रकाश यादव ट्रेलर क्रमांक सीजी 04पीजे 3315 का चालक है। वह ट्रेलर में भाटापारा से कोयला लेकर आया था। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम गतौरी स्थित मंगलम इंटरप्राइजेस में खाली किया। यहां से फिर उसे कोयला लोड कर बलौदाबाजार जाना था। चालक रात को गाड़ी डिपो के बाहर तालाब के पास खड़ी कर आगे चला गया। ट्रेलर के ठीक उपर बिजली का 11वीं का एलटी लाइन गुजरा था। हेल्पर शहडोल जिले का धनपुरी निवासी प्रतीक कुमार झिकराम 17 वर्ष गाड़ी के उपर चढ़कर रस्सी बांध रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे बिजली का तार दिखाई नहीं दिया और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डॉयल 112 और कोनी थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी हुई है।







