Home » 3 लाख रूपए लिए और फिर एक ही जमीन को कर दिया दो लोगों के हवाले
छत्तीसगढ़

3 लाख रूपए लिए और फिर एक ही जमीन को कर दिया दो लोगों के हवाले

जांजगीर। खेत गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बिलासपुर मस्तूरी निवासी भूरी बाई कुर्रे ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसकी बहन सुकवारा बाई निवासी ग्राम कोसा के पास गांव का राजालाल बर्मन घरेलू खर्च के लिए अपनी निजी भूमि गिरवी रखना चाहता है और उसे तीन लाख रुपए की जरूरत है। पीड़िता ने आरोपी की बातों में आकर उसकी भूमि (कुल रकबा 1.829 हेक्टेयर) को गिरवी रखने के लिए 26 फरवरी 2024 को पामगढ़ तहसील में 100 रुपए के स्टाम्प पर नोटरी के माध्यम से इकरारनामा तैयार कराया और तीन लाख रुपए नगद दे दिए।

अनुबंध के अनुसार रकम वापसी तक पीड़िता ने भूमि पर खेती भी की। कुछ समय बाद जब खेती का मौसम आया तो न तो आरोपी ने रकम लौटाई और न ही खेत में बोआई करने दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपी ने उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कर बेच दी। पीड़िता द्वारा कई बार रकम मांगने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा और धमकी दी। शिकायत पर आरोपी को 26 फरवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 2000 रुपए जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को धारा 318(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया।

Search

Archives