Home » तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, तीन युवक की मौत
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, तीन युवक की मौत

सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव में हुई। मृतकों में बैकोना गांव निवासी रूपचंद पैकरा (20), रविंद्र पैकरा (19) और ओम प्रकाश पैकरा (18) शामिल हैं। घायल अरमान पैकरा (16) की हालत नाजुक है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। उनकी बाइक रामपुर के मुख्य मार्ग पर खड़े मक्का लोड ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाया। उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives