Home » इन विद्यार्थियों ने 10वीं में टॉप टेन में बनाई जगह, कांकेर की इशिका अव्वल
छत्तीसगढ़

इन विद्यार्थियों ने 10वीं में टॉप टेन में बनाई जगह, कांकेर की इशिका अव्वल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए।

दसवीं के टॉपर्स
इशिका बाला 99.17 (कांकेर)
नमन कुमार कुंटिया 99.7 (जशपुर)
लिवांश देवांगन 99 (बलौदा बाजार)
रिया केवट 98.83 (बालोद)
हेमलता पटेल 98.83 (रायगढ़)
दीपेश प्रसाद यादव 98% (जशपुर)
अविनाश कुमार साहू 98% (बेमेतरा)
इंद्र जायसवाल 98.67 (कबीरधाम)
प्रवीण प्रजापति 98.67 (शक्ति)

बता दें  10वीं में टॉप करने वाली इशिका बाला को ब्लड कैंसर है और वह इससे बहादुरी से जंग लड़ रही है। कुमारी इशिका पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है। इस कारण पिछले सत्र में वह वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी, लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में दोहरी चुनौती का सामना किया। उन्होंने न केवल परीक्षा दी, बल्कि पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में अव्वल स्थान हासिल कर बता दिया कि समस्या कितना भी गंभीर क्यों ना हो, लक्ष्य को वह डिगा नहीं सकता। कैंसर के खिलाफ उनकी जंग अभी भी जारी है।

Search

Archives