Home » फिर एक ही ट्रेक पर 3 रेल गाड़ियां… मंजर देख सहमे यात्री, रेलवे ने कहा सामान्य प्रक्रिया
छत्तीसगढ़

फिर एक ही ट्रेक पर 3 रेल गाड़ियां… मंजर देख सहमे यात्री, रेलवे ने कहा सामान्य प्रक्रिया

बिलासपुर। रेल मंडल बिलासपुर अंतर्गत दो दिन पहले बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें मालगाड़ी से मेमू पैसेंजर ट्रेन जा टकराई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। अभी इस हादसे के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि एक बार फिर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की वजह से एक ही ट्रेक पर 3 रेल गाड़ियों को खड़ी कर दिया गया। 2 मालगाड़ी के बीच एक पैसेंजर ट्रेन थी।

घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर के बीच की है। जहां गुरूवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन के रूकते ही यात्रियों ने बाहर झांककर देखा तो नजारा कुछ ऐसा था कि सभी यात्री सहम गए। पैसेंजर के सामने भी एक मालगाड़ी खड़ी थी और पीछे भी एक मालगाड़ी थी। तीनों ट्रेनें एक ही ट्रेक पर देख यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर दूर खड़े हो गए। जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और मालगाड़ियों को दूसरे ट्रेक में रवाना किया गया। इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वायरल वीडियो और फोटो पूरी स्थिति बयां कर रही है।

रेलवे ने कहा ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली सामान्य

घटना को लेकर खबर सामने आते ही रेलवे ने कहा कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली सामान्य परिचालन है। इस प्रणाली में प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाते हैं। जिसमें हर सिग्नल के बाद दूसरी ट्रेन चल सकती है। मालगाड़ी और यात्री गाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्रेक नहीं होती, दोनों एक ही ट्रेक पर चलती हैं और एक दूसरे के पीछे चलाई जाती हैं। रेलवे की ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली एक सुरक्षित कार्यप्रणाली है। जोकि इस रेलखंड में 2023 से लागू है।

Search

Archives