Home » शराब के नशे में ग्रामीणों को बताया…, खोदने पर एक महिला व दो बच्चों के शव बरामद, आरोपी फरार
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में ग्रामीणों को बताया…, खोदने पर एक महिला व दो बच्चों के शव बरामद, आरोपी फरार

जशपुर। तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार उतियाल नदी इलाके में सोमवार को पुलिस ने एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध प्रमोद गिद्धी ने शराब के नशे में ग्रामीणों को बताया कि उसने एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर उनके शव रेत में दफनाए हैं। सूचना पर तपकरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई शुरू की। रेत हटाने पर 6 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय बालिका के शव मिले। पास के जंगल में 36 वर्षीय महिला का शव भी बरामद हुआ। ग्रामीणों और परिजनों ने शवों की पहचान कर ली है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

जिला पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह ने बताया ‘प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। संदिग्ध प्रमोद गिद्धी फरार है। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।’ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Search

Archives