Home » जवानों ने बरामद की चार बंदूकें, जंगल में छिपाकर रखे थे नक्सली
छत्तीसगढ़

जवानों ने बरामद की चार बंदूकें, जंगल में छिपाकर रखे थे नक्सली

सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई चार भरमार बंदूकें बरामद की गई हैं।

ये हथियार जमीन के भीतर गुप्त रूप से छुपाए गए थे। यह कार्रवाई जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 150वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर मिली सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल की टीम को गश्त और सर्चिंग पर रवाना किया गया था।

सर्चिंग के दौरान फूलसमपारा के जंगल क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों को यह हथियार डंप मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन हथियारों का उपयोग नक्सली सुरक्षाबलों पर हमले के लिए कर सकते थे, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया। अभियान के दौरान सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित रहे और सर्चिंग के बाद दल अपने कैंप लौट आया। जिले में लगातार चल रहे ऐसे अभियानों से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।

Search

Archives