रायगढ़। जिले अंतर्गत घरघोड़ा के नेगीपारा में राम मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी प्रतिमाओं को तोड़कर नाली में फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसका नाम विक्रम पैंकरा निवासी घरघोड़ा बताया जा रहा है, पुलिस की पूछताछ जारी है।
पकड़े गए युवक विक्रम पैंकरा ने पुलिस के सामने प्रतिमाओं को तोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि गांव में एक और मंदिर है, दो मंदिर एक साथ नहीं रह सकते इसलिए उसने ऐसा कृत्य किया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि है।
यह है पूरा मामला घरघोड़ा निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि गांव में भगवान राम का मंदिर है, जहां भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है, जहां श्रद्धलु पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर से भगवान की प्रतिमाएं गायब थी, जो पास के नाली में तोड़कर फेंक दी गई थी। उनकी आस्था पर प्रहार देख सभी आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी और जल्द से जल्द इस तरह के घृणित कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। बहरहाल पुलिस ने इस कृत्य के आरोपी को हिरासत में ले लिया है,जिससे लोगों का आक्रोश शांत हुआ है।







