रायपुर। मौसम विभाग ने 23 सितंबर को रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 सितंबर से राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में तेज़ बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में एक-दो जगह भारी वर्षा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे का हाल- बीते दिन बीजापुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सरगुजा संभाग में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है।







