Home » गुम इंसान दर्ज कराने वाला सूचक ही निकला हत्यारा
छत्तीसगढ़

गुम इंसान दर्ज कराने वाला सूचक ही निकला हत्यारा

कोरबा। पत्नी नशा करने से मना करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी की बातों से तंग आकर पति ने उसे तालाब में डुबोकर मार डाला और शरीर में ईट बांधकर फेंक दिया। हत्यारे पति ने ही पुलिस को सूचना दी कि पत्नी लापता हो गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सूचना देने वाला पति ही महिला का हत्यारा हुआ है।

18 अक्टूबर 25 को भरत लाल राठौर ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16 अक्टूबर 25 की दरमियानी रात पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 48 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चली गई है। थाना जांजगीर में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। 18 अक्टूबर को सरस्वती राठौर की लाश तालाब में मिली। पुलिस ने मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया। जांच दौरान मृतिका के गले में दो ईट रस्सी से बंधा हुआ पाया गया। मृतिका की शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का बारीकी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मृतिका का पति भरत राठौर बहुत अत्यधिक शराब गांजा का सेवन करता है।

जिससे मृतिका बहुत परेशान थी जो अपने पति को बार -बार नशा करने से मना करती थी पर भरत राठौर अपनी पत्नी की बात को नहीं मानता था और हमेशा उससे मारपीट करता था। मर्ग जांच पर प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने का साक्ष्य पाए जाने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी भरत राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर लिया गया और घटना के संबंध में पूछताछ की गई। उसने बताया कि पत्नी के द्वारा आरोपी को बार-बार नशा करने से मना करने व उसके चिड़चिड़ापन होने से गुस्से में आकर तालाब के पानी में डूबोकर हत्या करना व उसके गले में ईट को बांधकर शरीर को पानी के अंदर छुपाना जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 19 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives