Home » रेप-मर्डर केस के विरोध में उतरे विद्यार्थी… आरोपियों को फांसी देने की रखी मांग
छत्तीसगढ़

रेप-मर्डर केस के विरोध में उतरे विद्यार्थी… आरोपियों को फांसी देने की रखी मांग

कोरबा। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर कटघोरा क्षेत्र के विद्यार्थी व व्यापारियों ने शहीद वीरनारायण चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मोमबत्ती जलाकर मृतिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों ने कोलकाता की डॉक्टर के साथ हुई निर्ममता व हत्या का विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध किया। छात्रों ने कहा कि इस घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। डॉक्टर के साथ हुई यह निर्ममता झकझोर देने वाली है। इस घटना का विरोध पूरे देश मे किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि लोगो को नया जीवन प्रदान करने वाले डॉक्टर के साथ इस तरह की निर्ममता व हत्या करना बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नही है। कटघोरा के विद्यालय महाविद्यालय के विद्यार्थी व व्यापारी भी इस निर्ममता का कड़ा विरोध कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कठोर से कठोर सजा दे, ताकि भविष्य में कोई ऐसी निर्ममता करने से पहले आसामाजिक तत्वों कों सौ बार सोचना पड़े।

Search

Archives