रायपुर/तिल्दा नेवरा। रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा में मिशन हॉस्पिटल के पास दो नाबालिग लड़कों के बीच आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग आपस में दोस्त थे। दोनों के घर भी एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर हैं। दोनों ने एक दूसरे पर किसी पुरानी बात को लेकर चाकू से हमला किया। एक की उम्र 14, दूसरे की 15 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।







