Home » सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर व पटाखा सहित अन्य सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर व पटाखा सहित अन्य सामग्री बरामद


नारायणपुर।
 नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के स्मारक को जलाकर ध्वस्त कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था, जिसे सुरक्षाबल के जवानांे ने ध्वस्त कर दिया है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सुरक्षाबल के जवानों ने बिजली के वायर एवं फटाखे आदि सामग्री भी बरामद किया गया है। जिला नारायणपुर से डी.आर.जी. एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत धनोरा-ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल ने क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में बिजली के वायर, फटाखे, आदि सामग्री बरामद किया है।

Search

Archives