Home » ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, नेशनल हाईवे में चक्काजाम
छत्तीसगढ़

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, नेशनल हाईवे में चक्काजाम

सारंगढ़। जिले के नेशनल हाईवे चंद्रपुर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक चंद्रपुर के गोपालपुर और मिरौनी गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

Search

Archives