Home » नवविवाहिता से पहले की दोस्ती फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नवविवाहिता से पहले की दोस्ती फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले नवविवाहिता से दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां नवविवाहिता को दोस्त बनाने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने सारी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पीड़िता और परिजनों ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives