Home » बिलासपुर में कोरोना से दूसरी मौत, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर में कोरोना से दूसरी मौत, मचा हड़कंप

बिलासपुर। कोरोना संक्रमित एक मरीज ने दम तोड़ा दिया है। बिलासपुर में पंद्रह दिन में कोरोना से यह दूसरी मौत हुई है। इससे पहले महिला की मौत हो चुकी है।बताया जा रहा है कि रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष को पिछले कुछ दिनों से हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी। उसे इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज सिकलसेल पीड़ित था। उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज का गाइड लाइन के अनुसार इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में फैलने की आशंका जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक माह के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो इलाज के दौरान एक 42 वर्षीय महिला और रविवार देर रात एक 45 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग ने ड्रेसिंग और टेस्टिंग के दौरान पाया है कि बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड, मुंबई, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लौट रहे है, जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। अगर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर जहां 155 हो गयी है, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 3.22 हो गई है। प्रदेश में 47 नये केस आये हैं। धमतरी प्रदेश का नया हाट स्पाट बन गया है। धमतरी में कई छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रायपुर में सबसे ज्यादा 14 नये मरीज मिले हैं, वहीं धमतरी में 12 और राजनांदगांव में 8 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं 13 जिलों में आज एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं। प्रदेश में अब तक 1458 सैंपल जांच में 47 कोरोना मरीज मिले हैं।

Search

Archives