Home » रेलवे पुल के पास खोलार नदी में एसईसीएल कर्मी के पुत्र की डूबकर मौत
छत्तीसगढ़

रेलवे पुल के पास खोलार नदी में एसईसीएल कर्मी के पुत्र की डूबकर मौत

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर स्थित खोलार नदी में रेलवे पुल के पास दोपहर को एक बच्चे का शव मिला है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे के शव को नदी से किसी तरह बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक बच्चे का नाम संजय कुमार 15 वर्ष है। वह मानसिक रूप से कमजोर था। पिता आनंद राम एसईसीएल ढेलवाडीह में पदस्थ हैं। घटना के समय ड्यूटी पर गए हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Search