Home » मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह को सीएम साय से मिला सायबर कॉप ऑफ द ईयर 2024 का सम्मान
छत्तीसगढ़

मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह को सीएम साय से मिला सायबर कॉप ऑफ द ईयर 2024 का सम्मान

मुंगेली। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को सायबर कॉप ऑफ द ईयर 2024 के सम्मान से नवाजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी को यह अवार्ड उसके डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में आरोपियों के केरल और दिल्ली से गिरफ्तारी और लगभग शत-प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप दिया गया।

थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट में जिसमे आरोपी फवाज़ मुहम्मद निवासी मालापुरम केरल द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर प्रार्थी डॉक्टर दीपक लॉज से लगभग 8 लाख की धोखाधड़ी की गई एवं थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 धारा धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट जिसमें आरोपियों द्वारा प्रार्थी बजरंग साहू से लगभग 7 लाख रुपए की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं शीर्ष अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में टीम को नेतृत्व करते हुए निरीक्षक संजय सिंह ने दोनों प्रकरण के आरोपियों को क्रमश: केरल और दिल्ली से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की और धोखाधड़ी के लगभग शत- प्रतिशत रकम बरामद की गई।

Search

Archives