Home » पत्नी को डांटने पर पड़ोसी को आया गुस्सा, कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पत्नी को डांटने पर पड़ोसी को आया गुस्सा, कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागाँव। फरसगांव क्षेत्र के उरन्दाबेड़ा थाना में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पति के द्वारा पत्नी को शराब पीने से मना किया गया तो इससे नाराज पड़ोसी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया सगनी बाई नेताम 3 दिसम्बर की रात्रि लगभग 9.30 बजे अपने पड़ोसी सगाराम मंडावी के घर धान मिजाई के बाद पार्टी मनाने गई थी, देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर पति मंशाराम नेताम सगनी को लेने सगाराम मंडावी के घर गया, जहां आंगन में पत्नी व सगाराम को शराब पीता देख पत्नी को डांट व फटकार लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। इससे नाराज सगाराम मंडावी ने मंशाराम नेताम को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लात-घूंसा से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट से जख्मी  मंशाराम बेहोश हो गया था, जिसे सगाराम रात में ही उठाकर उसके घर के कमरे में छोड़ कर चला गया, घायल मंशाराम की कुछ देर के बाद मौत हो गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी सगाराम मंडावी 45 वर्ष ग्राम कुलानार को थाना उरन्दाबेड़ा में धारा 103(1) बीएनएस के मामले में 24 घण्टे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Search

Archives