Home » बिरकोना रोड पर फिर लूटपाट… दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर 1.66 लाख नगद, सोने की चेन लूटी
छत्तीसगढ़

बिरकोना रोड पर फिर लूटपाट… दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर 1.66 लाख नगद, सोने की चेन लूटी

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढती जा रही है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला कर लाखों रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी अभिषेक गुप्ता, जो गोडपारा में खोवा की दुकान संचालित करते हैं, 4 जून को अपनी बुलेट बाइक से घी खरदकर देवभोग कोनी जा रहे थे।

दोपहर करीब 4.15 बजे जब वे बिरकोना कोनी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो बाइक में सवार 4 अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने पीछा किया और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर डंडों और धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

हमले में अभिषेक के सिर, गर्दन, पीठ और हाथ में चोटे आई। मारपीट के दौरान8 आरोपी उनके पास मौजूद 1 लाख 66 हजार नगद, सैमसंग एस 25 अल्ट्रा मोबाइल तथा गलेे में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिचितों को बुलाकर पूरी जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोनी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही लूटपाट, चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं से शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिससे न्यायधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Search

Archives