Home » सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को ठोका, 3 की मौत
छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को ठोका, 3 की मौत

सूरजपुर। सूरजपुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात सूरजपुर बनारस मुख्य मार्ग पर बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को भटगांव के मचुर्री में रखवाया है।

Search

Archives