जशपुर। फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, फिर मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का नाटक रचा और आखिर में चुपचाप किसी और से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर फरसाबहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के चलते उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी। 14 सितंबर 2021 को अपने गांव के पास एक अन्य गांव गई थी, तभी गांव का युवक अनूप एक्का मिला और उसने प्रेम प्रस्ताव देते हुए शादी की बात कही। महिला ने अपनी स्थिति साफ बताते हुए मना किया, लेकिन युवक ने भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा।







