Home » पुजारी के घर लाखों की चोरी करने वालों की हुई पहचान, तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
छत्तीसगढ़

पुजारी के घर लाखों की चोरी करने वालों की हुई पहचान, तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

बिलासपुर। पुजारी के घर से एक करोड़ तीस लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर ले जाने वाले चोरों की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। चोरों ने अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है।

सिरगिट्टी निवासी पुजारी कृष्णकुमार मिश्रा ने चोरी की शिकायत की है। पुजारी ने बताया कि मंगलवार वे रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान उनके घर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कुछ लोग आए। उनके साथ महिलाएं भी थीं। युवकों ने घर की महिलाओं को धमकाते हुए पेटी की तलाश की। पेटी मिलने पर उसे स्कार्पियो में भरकर ले गए। पुजारी की शिकायत पर एसीसीयू और सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेटी को पुजारी के परिचित विद्याप्रकाश ने रखवाया था।

पुजारी ने आशंका वक्त की है कि विद्याप्रकाश के परिचित ही घटना में शामिल है। पुलिस ने पेटी के मालिक को बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि जमीन बेचने के बाद बचे रुपयों को पेटी में भरकर पुजारी के घर रखवाया था। दोनों से पूछताछ के बीच पुलिस को चोरों के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस की टीम संदेहियों की तलाश कर रही है। इधर संदेही लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

Search

Archives