Home » सोशल‑मीडिया के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सोशल‑मीडिया के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक नाबालिग बालिका के लिए अभिशाप बन गया। वर्चुअल शादी और ब्लैकमेलिंग के इस हैरान करने वाले मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2021 में घटी इस गंभीर घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी दिलीप चौहान (29 वर्ष) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार था।

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी कुंदन राज ने मोबाइल फोन के जरिए दुलदुला क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। आरोपी ने झांसा देकर वीडियो कॉल के माध्यम से बालिका से ‘वर्चुअल शादी’ की और सुहागरात के नाम पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बालिका को ब्लैकमेल किया।

कुंदन राज ने अपने साथी दिलीप चौहान को बालिका के पास भेजकर दुष्कर्म कराया और खुद वीडियो कॉल के माध्यम से इस अमानवीय कृत्य को देखता रहा।

बालिका के शिकायत दर्ज कराने पर थाना दुलदुला में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 354 (क) (ग), 376(2) (द), 509 (ब) भादवि, साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 12 और आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने 2022 में ही मुख्य आरोपी कुंदन राज को पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दिलीप चौहान फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार विभिन्न राज्यों में तलाश कर रही थी। कई बार ठिकाना बदलने के बावजूद, पुलिस की साइबर सेल और टेक्निकल टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर अंततः कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पीड़िता द्वारा की गई पहचान प्रक्रिया में भी आरोपी की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संत लाल आयाम, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, तथा साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का बयान

“यह मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग और ऑनलाइन ठगी के खतरनाक रूप को उजागर करता है। जशपुर पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में यह बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।”

Search

Archives