Home » मामूली विवाद पर दोस्त को ट्रक के सामने धकेला… हत्या का प्रयास के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मामूली विवाद पर दोस्त को ट्रक के सामने धकेला… हत्या का प्रयास के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में 25 वर्षीय यशवंत उर्फ अरूण सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें यशवंत ने अपने 18 वर्षीय दोस्त बसंत कुमार सारथी की हत्या करने की नीयत से ट्रक के सामने धकेल दिया।

घटना 13 नवंबर 2024 को ग्राम उल्दा में हुई। जहां श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत का झगड़ा उदित नारायण नामक व्यक्ति से हो गया था। बसंत ने झगड़े को शांत कराया, लेकिन बाद में यशवंत ने उदित को मारने का प्लान बनाया। इस पर बसंत ने उसे रोकने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद जब दोनों पैदल नेशनल हाईवे 19 से अपने घर लौट रहे थे। यशवंत ने अचानक गुलशन दुकान के पास बसंत को तेज रफ्तार ट्रक के सामने धकेल दिया। घटना में बसंत का सिर ट्रक से टकरा गया और दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। गंभीर हालत में उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों को दोनों पैर काटने पड़े। पीड़ित बसंत ने 2 दिसंबर को थाना खरसिया में इस घटना की लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत सारथी पिता साधराम सारथी 25 वर्ष निवासी ग्राम उल्दा थाना खरसिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Search