Home » प्रेमी निकला धोखेबाज : शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर शादी से इंकार
छत्तीसगढ़

प्रेमी निकला धोखेबाज : शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर शादी से इंकार

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की एक युवती को उसके प्रेमी ने 8 माह के गर्भ ठहरने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला बगीचा थाना अंतर्गत एक ग्राम का है, जहां युवती एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के यहां 7-8 साल पहले गई हुई थी, उसी गांव का एक लड़का जिसका नाम नीलेश मिंज उर्फ पिंटू, पिता अंजलुस मिंज ग्राम बासेन (पकरीकछार) से परिचय हो गया, धीरे धीरे युवक ने युवती से प्रेम संबंध स्थापित कर लिया।

आरोपी युवक नीलेश मिंज लगातार युवती से विवाह की बात कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, इस दौरान युवती अम्बिकापुर में रहकर एक प्रतिष्ठित अस्पताल में वार्ड आया का काम करती थी, वहीं आरोपी युवक भी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में पढ़ाई करता था। उसने विवाह की बात कहकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती 8 महीने की गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

युवती बगीचा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को अपनी आपबीती बताई। रिपोर्ट पर बगीचा थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला जीरो में कायम कर लिया है। अम्बिकापुर गांधीनगर थाना को मामले को सौंपने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Search

Archives