Home » कोर्ट में राजीनामा से इंकार करने पर उतारा मौत के घाट, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

कोर्ट में राजीनामा से इंकार करने पर उतारा मौत के घाट, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर-तखतपुर। थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत चुलघट रोड दुर्गा मंदिर के पास होली के दिन 32 वर्षीय युवक की चार युवकों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुंगेली के बरेला गांव के पास रोड से कुछ दूरी पर खेत में बने झोपड़ी से 4 आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी अजीत धुरी अपने भाई अजय धुरी और अपने दो करीबी अंकित धुरी, चखू धुरी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।आरोपी अजीत धुरी ने पुलिस को बताया कि उसका और मृतक आशीष धुरी के परिवार के साथ पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों की जमीन अगल बगल में है। जमीन विवाद को लेकर 2 साल पहले आशीष धुरी ने इसके तथा परिवारवालों पर मारपीट की घटना को बढ़ा चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसमें ’हत्या का प्रयास (धारा 307 आईपीसी)’ का मामला दर्ज किया गया। अभी उस केस का पेशी कोर्ट में चल रही है। आरोपी ने बताया कि कोर्ट का केस पेंडिंग होने से उसका भविष्य अंधकार में दिख रहा था, जिसे लेकर काफी चिंतित था और उसने कई बार आशीष धुरी और उसके परिवार वालों को कोर्ट में राजीनामा होकर केस को रफा-दफा करने को बोला था, लेकिन आशीष धुरी के परिवार वाले नहीं मान रहे थे। विगत रात आशीष धुरी होलिका दहन के पास मिला था, जहां कोर्ट केस में राजीनामा की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पहले से अंकित मौके पर मौजूद था। थोड़ी देर बाद अजीत अपने बड़े भाई अजय धुरी, पप्पू धुरी के साथ आशीष की हत्या करने की योजना बनाकर एक बाइक में धारदार हथियार (बटन चाकू) लेकर होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे। होलिका दहन होने पर सभी अपने घर चले गए। सुनसान स्थान पर आशीष धुरी को टहलते हुए देखा। अकेला पाकर आशीष धुरी के गले में चाकू से वार कर दिया। उसे मरा समझकर मोटर सायकल से भागे निकले। देर रात मृतक आशीष धुरी के पिता मोहन धुरी ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 11 बजे उसका पुत्र आशीष धुरी दुर्गा मंदिर गिट्टी के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। आशीष को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया, जहां से आशीष को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रार्थी ने अजीत धुरी, पप्पू धुरी, अंकित धुरी तथा अजय धुरी पर जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर आशीष की हत्या करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया था। तखतपुर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस को मात्र 6 घंटे के भीतर हत्या के जघन्य अपराध में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक और बटनदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। जिससे मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 विस्तारित कर आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में तखतपुर पुलिस के साथ क्राइम स्क्वाड की अहम भूमिका रही है।

Search

Archives