Home » पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
छत्तीसगढ़

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोरबा। जिले में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपने परिवार के साथ मिलकर रजगामार पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 जून 2025 को कोरबा से अपने स्कूटी से अकेली घर रजगामार आ रही पीड़िता के साथ डुमरडीह पुल के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से तेजी से चलाकर स्कूटी गाड़ी के सामने लाकर खड़ा कर अश्लील हरकतें और टिप्पणी करने लगा था। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम राजकुमार राठिया है, जोकि घोटमार थाना करतला जिला कोरबा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 75(2), 78(2), 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Search

Archives